Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व मंत्री व सपा महानगर कमेटी ने नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद को...

पूर्व मंत्री व सपा महानगर कमेटी ने नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद को दी बधाई


अयोध्या। लोक सभा चुनाव में सपा प्रत्याशी के जीत के बाद उनके आवास पर बधाई देने वालों तांता लगा हुआ है। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने सांसद अवधेश प्रसाद मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर जीत की बधाई दी।

              इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा अयोध्या जैसे राम की नगरी में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद का भारी अंतर से जितना यह दर्शाता है कि यहां की जनता व्यापारी किसान नौजवान सभी भाजपा के शासन से ऊब चुकी है। देश में इंडिया गठबंधन की सरकार चाहती है।

 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण  श्रीवास्तव ने कहा अयोध्या लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद की जीत से अयोध्या की जनता में उमंग की लहर है उन्होंने इस मौके पर इंडिया गठबंधन के नेताओं सभी पदाधिकारी को जीत के लिए बधाई दी

स्वागत करने वालों में महानगर महासचिव हामीद जाफर मीसम, श्री चंद यादव, राकेश यादव, रक्षा राम यादव, शमशेर यादव, गोपीनाथ वर्मा, जगदीश यादव, राम अचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, वसी हैदर गुड्डू, जाकिर हुसैन पाशा, आकिब खान, राहुल यादव पिंटू, वीरेंद्र गौतम, जगन्नाथ यादव, उदल यादव, अजय यादव, सूर्यभान यादव, अक्षत श्रीवास्तव, अरुण सिंह टोनी, राजनाथ यादव, रशीद सलीम, विशाल पाल टिंकू, महेंद्र शुक्ला, जगत नारायण यादव, शाहबाज लकी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments