Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व डिप्टी सीएम ने किया सदस्यता महाअभियान की समीक्षा

पूर्व डिप्टी सीएम ने किया सदस्यता महाअभियान की समीक्षा


◆ सदस्यता के अगले चरण में विशिष्ट व्यक्तियों को बनाया जाएगा भाजपा का सदस्य


◆ पार्टी द्वारा चलाया जाने वाला सबसे बड़ा अभियान है सदस्यता महाअभियान- दिनेश शर्मा


अयोध्या। सर्किट हाउस में पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने महानगर तथा जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान की समीक्षा की गई। उन्होंने पदाधिकारियों से एक-एक कर सदस्यता अभियान की प्रगति की जानकारी ली। सदस्यता अभियान में तेजी लाने तथा घर-घर सम्पर्क व संवाद स्थापित कर लोगों को पार्टी का सदस्यता बनाने का निर्देश दिया। मोर्चा, प्रकोष्ठ तथा विभाग के पदाधिकारियों को अभियान में सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि सदस्यता महाअभियान पार्टी द्वारा चलाया जाने वाला संवाद तथा सर्म्पक का सबसे बड़ा अभियान है। अभियान के दौरान ही युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ा जाता है जिससे नए कार्यकर्ताओं बनते है। संवाद तथा सम्पर्क की इस प्रक्रिया में सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों के साथ, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यों के बारे में चर्चा भी करनी है।

उन्होंने कहा कि सदस्यता के अगले चरण में विशिष्ट व प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलानी है। जिसके लिए विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगा कर सदस्यता कराई जाए। अतिविशिष्ट व्यक्तियों से पदाधिकारी समय लेकर सम्पर्क करें तथा उन्हें पार्टी से जोड़े।

इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम ने लाल कुर्ती वार्ड सं. 2 में सदस्यता कैम्प लगाया। विधानसभा रूदौली में विधायक रामचन्दर यादव के साथ सदस्यता अभियान में भाग लिया।

बैठक में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, सहकारी बैक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्र, सभी मंडलों के अध्यक्ष, शैलेन्द्र कोरी,  सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments