Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम ने 19 सदस्यीय दल के साथ किया...

कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम ने 19 सदस्यीय दल के साथ किया रामलला का दर्शन


अयोध्या। रामलला का दर्शन करने कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा के नेतृत्व में भाजपा का 19 सदस्यीय दल गुरूवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचा। अयोध्या एयरपोर्ट पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, कांशीराम रावत, महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी ने पुष्प गुच्छ देकर व रामनामा पहना कर सभी का अभिनंदन किया। एयरपोर्ट से सभी ने रामनगरी पहुंचे। जहां उन्होंने श्री राम जन्म भूमि पहुंच कर रामलला का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दल के सभी सदस्य राम भक्ति में लीन नजर आए।


श्रीराम के मार्गदर्शन में करेंगे धर्म के अभ्युदय के लिए कार्य


पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि ने कहा कि हम सभी कर्नाटक से आएं है। हनुमान जी के जन्मस्थान से आएं है। प्राण प्रतिष्ठा के समय आमंत्रण मिला था। लेकिन परिवार व दोस्तों के साथ आज अयोध्या आएं हैं। भगवान श्री राम की जन्मभूमि में पहुंचकर हम बहुत खुश है अपने आप को भाग्यशाली समझते है। भगवान राम आज अपने भव्य दिव्य मंदिर में हैं। हमारे जीवनकाल में यह हो गया। यह हमारा सौभाग्य है। यह हम सभी का पुण्य है। हम पूरे परिवार तथा अपने दोस्तों के साथ अयोध्या आएं है। यह सम्पूर्ण विश्व में श्री राम के मार्ग दर्शन में धर्म के अभ्युदय के लिए कार्य किया जाएगा।


गुलामी का संकेत मिटा कर हो गया है राम मंदिर का निर्माण


उन्होंने कहा कि गुलामी का संकेत मिटा कर प्रभु श्री राम लला का मंदिर का निर्माण हो गया है। हम सभी भाग्यशाली हैं। 500 वर्षो के पहले भगवान राम लला जी का मंदिर था। जिसे तोड़कर बाबर ने मस्जिद बना दिया था। जिसे आज मोदी और योगी की सरकार ने नव्य भव्य बना दिया। इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज कर दिया। अयोध्या में कर्नाटक भवन बनाने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। और कोशिश करेंगे कि यहां कर्नाटक का भवन बनें।


अयोध्या हो गई है बहुत अच्छी


उन्होंने कहा कि अयोध्या कितनी बदली है देखने के बाद इस पर बात करेंगे। चार-पांच साल पहले अयोध्या आया था। तब कुछ भी नही था। जहां तक एयर पोर्ट को देखने के बाद की बात करें तो अयोध्या बहुत अच्छी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments