Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम के पूर्व उपसभापति का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक

नगर निगम के पूर्व उपसभापति का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक


अयोध्या। अयोध्या नगर निगम के पूर्व उपसभापति व चौक के पार्षद सुधीर नारायण श्रीवास्तव के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उनका 69 वर्ष का निधन गुरूवार की सुबह निधन हो गाया। वे किडनी के रोग से ग्रसित थे। नगर निगम में उनके निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह कहा कि वह पार्टी के एक सर्मपित कार्यकर्ता थे। पार्टी की नीतियों के संवाहक थे। उनके निधन से पार्टी ने एक कर्मठी नेता खो दिया गया। उनका निधन पार्टी के लिए अपूर्णनीय क्षति है।
नगर निगम में आयोजित शोक सभा में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सुधीर नारायण श्रीवास्तव अयोध्या नगर निगम के पहले सदन में उपसभापति थे। नगर निगम को सर्वसमावेशी बनाने में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में वह हमेशा स्मृतियों में रहेंगे।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कि पार्टी की विचार धारा को प्रचारित करने में उनके योगदान का हमेशा याद किया जाएगा।
नगर निगम में आयोजित शोक सभा में नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। उनके निधन पर ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र, आलोक कुमार सिंह रोहित, राघवेन्द्र पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, सुनील तिवारी शास्त्री, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, परमानंद मिश्र, इंद्रभान सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह ने भी दुख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments