Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी यूपी के थे विकास पुरुष- अमित कुमार वर्मा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी यूपी के थे विकास पुरुष- अमित कुमार वर्मा

अम्बेडकर नगर। महान स्वतंत्रता संग्राम और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री पं कमलापति त्रिपाठी ने यूपी का चौमुखी विकास किया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जिला कांग्रेस कार्यालय पर पं कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज जो यूपी की हरियाली है नहरों का जाल बिछा है उसका श्रेय पं कमलापति त्रिपाठी के  दूरदर्शी नेतृत्व से ही संभव हुआ।

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि प्रखर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व रेलमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री पं कमलापति त्रिपाठी की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अध्यक्षता और जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला के संचालन में में मनायी गयी समस्त कांग्रेसजनों ने पं कमलापति त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और गोष्ठी की।

उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पं कमलापति त्रिपाठी ने आजादी की लड़ाई में और आजादी के बाद देश के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया ,वह महात्मा गांधीजी, पं नेहरू जी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के अनन्य सहयोगी रहे उन्होंने रेलमंत्री रहते हैं रेलवे को देश के  विकास का पर्याय बनाया और मुख्यमंत्री रहते हुये यूपी का विकास किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा और पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू ने कहा कि प्रख्यात गाँधीवादी रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी ने हरित क्रांति को अमलीजामा  पहनाया

जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला एडवोकेट ,उप्र किसान कांग्रेस के सचिव अमित कुमार यादव और पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अजय कुमार गौड़ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पं कमलापति त्रिपाठी को जनता के बीच अपार लोकप्रियता हासिल थी। उन्होंने आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की और महात्मा गांधी जी और पं नेहरू जी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में जुड़ गये।

गोष्ठी को जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा,  अकबरपुर ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी, नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति और दीनानाथ ने भी संबोधित किया। प्रमुख रूप से नायब कुमार, अमरेंद्र कुमार, पिंटू कुमार और  राम सूरत भारती मुंशी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments