Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअज्ञात कारणों से युवक ने लाइसेन्सी बन्दूक से गोली मारकर की आत्महत्या

अज्ञात कारणों से युवक ने लाइसेन्सी बन्दूक से गोली मारकर की आत्महत्या

कुमारगंज, अयोध्या। मिल्कीपुर सर्किल क्षेत्र के खण्डासा थाना क्षेत्र अंतर्गत गहनाग गांव में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे 36 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर लाइसेंसी बंदूक से गले के नीचे गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची खण्डासा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रोहित सिंह file photo

     36 वर्षीय युवक रोहित सिंह पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र सिंह गहनाग गांव में रहता था। शाम को वह जन्माष्टमी महोत्सव में हंसी खुशी शामिल हुआ था लेकिन घर पर सो कर उठने के बाद लगभग नौ बजे अपनी लाइसेंसी बंदूक से गले के नीचे रखकर कमरे के अंदर उसने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक के दो पुत्र हैं जिसमें से बड़ा 18 वर्ष का है और वह प्रयागराज में पढ़ाई करता है जबकि दूसरा 14 वर्षीय लखनऊ में पढ़ाई करता है मृतक दो भाई थे और उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं गोली चलने की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुँच गए।

   थानाध्यक्ष खण्डासा विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर शव का पंचनामा करते हुए शव विच्छेदन हेतु जिला मुख्यालय  भेज दिया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments