Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपांचवी बार जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, अकबरपुर इकाई के अध्यक्ष बने राघवेन्द्र...

पांचवी बार जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, अकबरपुर इकाई के अध्यक्ष बने राघवेन्द्र शुक्ला

अंबेडकर नगर। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शिक्षा क्षेत्र अकबरपुर की ब्लॉक इकाई का अधिवेशन जिला मुख्यालय के एक होटल में संपन्न हुआ। अधिवेशन में पांचवीं बार अध्यक्ष पद हेतु  राघवेंद्र शुक्ला को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया । वहीं अन्य पदों पर भी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। चुनाव की प्रक्रिया पूर्व मंडल अध्यक्ष राम अकबाल दुबे अयोध्या पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम तिवारी , वर्तमान जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री ओंकार प्रसाद पाण्डेय व मधुकर पाण्डेय की देखरेख में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद हेतु जहां राघवेंद्र शुक्ला निर्वाचित हुए वही मंत्री पद पर प्रेमचंद यादव ,कोषा अध्यक्ष पद हेतु भरत लाल व महिला उपाध्यक्ष पद हेतु फूलमती वर्मा निर्वाचित हुई । इस मौके पर रामभवन शुक्ल, विनयसिंह, राकेश प्रताप सिंह ,डॉक्टर विजय चंद्र मिश्रा, तारकेश्वर मिश्रा जिज्ञासु, सुरेंद्र देव पांडे, सतीश पांडे, उमेश सोनी, शरतेन्दु मिश्रा ,राम सुन्दर वर्मा, नीलम सिंह, हेमलता शुक्ला, विवेक मणि सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे और इनकी जीत पर इन लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाईया दी हैं। निर्वाचित होने के पश्चात राघवेंद्र शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों की हितों की लड़ाई के लिए मैं हमेशा तैयार हूं इनके मान सम्मान पर किसी भी तरीके से आंच नहीं आने दूंगा और सतत इनके हित के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments