Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखाद्य सुरक्षा दल ने संग्रहित किए नमूने

खाद्य सुरक्षा दल ने संग्रहित किए नमूने


अयोध्या। सहायक खाद्य आयुक्त अयोध्या के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित प्रकाश वर्मा व अन्य अधिकारियों ने हौसिलानगर परिक्रमा मार्ग मोदहा पर स्थित कान्हा डेयरी से पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। रामपुर हलवारा अकबरपुर रोड अयोध्या पर स्थित मुन्ना बेकर्स नमकीन निर्माण इकाई से नमकीन व चने के बेसन का 1-1 नमूना संग्रहित किया गया। पंजीकरण पर खाद्य कारोबार संचालित करने पर सचल दल टीम द्वारा तत्काल मानक के अनुरूप लाईसेंस लेने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर 53 किग्रा नमकीन  मानक के अनुरूप न होने पर अधिग्रहित किया गया।यादव स्वीट रायेबरेली रोड अयोध्या से पनीर का 1 नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित किये गये सभी नमूने जांच हेतु विभागीय प्रयोगशाला को भेज दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments