Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की नकेल, मुख्य चौराहों पर लगेगा मिलावटखोरों के...

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की नकेल, मुख्य चौराहों पर लगेगा मिलावटखोरों के पोस्टर


अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिलावट खोरो से सख्ती ने निपटने के निर्देश दिए है। इसका असर रामनगरी में भी देखने को मिल रहा है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की ब्रिकी करने वाले दुकानदारों के पर नकेल कसने के लिए खाद्य विभाग ने व्यापक तैयारियां की है। कई बार मिलावटी खाद्य सामाग्री पकडे जाने तथा मुकदमा दर्ज होने वाले दुकानदारों को सूची बद्ध किया जा रहा है। सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि शासन के वे दुकानदार जिन दुकानदारों पर मिलावटी समाने बेचने के कई मुकदमें दर्ज हुए है। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे दुकानदारों को सूचीबद्ध किया जाएगा तथा मुख्य चौराहों पर पोस्टर लगाया जाएगा जिससे जनता मिलावट खोरों की पहचान कर सकेगी। खाद्य विभाग ने मिलावट खोरों के प्रतिष्ठान से कोई भी सामान न खरीदने की अपील की है।


25 प्रतिष्ठानों पर लगा 4 लाख 37 हजार का जुर्माना


खाद्य विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान में संग्रहित खाद्य नमूनों की जांच रिर्पोट के आधार पर न्याय निर्णयन अधिकारी द्वारा अर्थदंड लगाया गया है। अप्रैल माह में कुल 25 प्रतिष्ठानों पर 4 लाख 37 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इस प्रतिष्ठानों से पनीर, खोआ, छेना, दूध, पेठा, नमकीन सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नूमने खाद्य विभाग द्वारा पूर्व में संग्रहित किए गए थे। जिनकी जांच रिर्पोट के आधार पर इस पर अर्थदंड लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments