Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर प्रियंका गांधी देश की युवा शक्ति...

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर प्रियंका गांधी देश की युवा शक्ति को कर रहीं एकजुट -सै मेराजुद्दीन किछौछवी

अम्बेडकर नगर। अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव उप्र प्रभारी प्रियंका गाँधी ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलकर देश के युवाओं को राजनीति की अग्रिम पंक्ति में ला खड़ा किया, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी राष्ट्रीय युवा दिवस पर गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज 12 जनवरी के ही दिन विश्व के युवाओं के अमरप्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन अद्भुत संयोग है और हम सभी का यह दायित्व है कि प्रियंका गांधी के गौरवशाली मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलकर देश की सांस्कृतिक विरासत को ऊंचाईयों पर पहुंचायें।

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि विश्व के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती और अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव उप्र प्रभारी प्रियंका गाँधी का जन्मदिन आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाया गया। दीप प्रज्वलित कर स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ केक काटकर मिठाईयाँ खिलाकर अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव उप्र प्रभारी प्रियंका गाँधी के दीर्घायुकी कामना की गयी और गोष्ठी की जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी और संचालन पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू ने किया।

उप्र कांग्रेस सचिव मो अनीश खान ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर हम समस्त कांग्रेसजन उनके आदर्शों पर चलते हुए कांग्रेस की नीतियों और भारत जोड़ो यात्रा का संदेश घर घर ले जांय तथा सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत बनायें।

जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय तिवारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा ने कहा कि विश्व के सबसे गौरवशाली राजनैतिक परिवार गाँधी परिवार की बेटी आज देश की महिला शक्ति की  पहचान बन गयी हैं और महिलाओं को देश समाज और राजनीति में बराबर की भागीदारी ऐतिहासिक शुरुआत करनेवाली बुलंद शख्सियत बन गयी हैं।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला, उप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के  सचिव जियाउद्दीन अंसारी ने कहा कि प्रियंका की अगुवाई में उप्र ने राहुल गाँधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया।

गोष्ठी को पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू,उप्र किसान कांग्रेस के सचिव संजय यादव, जिला युवा कांग्रेस महासचिव आशुतोष मिश्रा ,ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी और नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति ने भी संबोधित किया। प्रमुख रूप से अनस आलम बेग , रामरूप, शोएब खान, मो उस्मान मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments