Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दो अस्पतालों पर की...

प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दो अस्पतालों पर की कार्रवाई

0
23

अयोध्या। प्रसूता की मौत से जुड़ी शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने तारुन ब्लॉक के दो निजी अस्पतालों पर कार्रवाई करते हुए एक अस्पताल को पूरी तरह सील कर दिया और दूसरे अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सील कर दी है। इस मामले में जांच के लिए विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण में दोनों अस्पतालों में चिकित्सीय व्यवस्थाओं में गंभीर कमी पाई गई। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने बताया कि तारुन बाजार स्थित प्रेम हॉस्पिटल में भर्ती एक गर्भवती महिला को स्थिति बिगड़ने पर वैष्णवी हॉस्पिटल रेफर किया गया था। वहां सर्जरी के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां महिला की मृत्यु हो गई। इस घटना के कारण वैष्णवी हॉस्पिटल की भी जांच की जाएगी। प्रेम हॉस्पिटल में मानक अनुसार चिकित्सीय व्यवस्थाएं न होने के चलते उसे सील कर दिया गया।

इसके अलावा, तारुन के एक पब्लिक हॉस्पिटल में भी प्रसव संबंधी लापरवाही उजागर हुई। निरीक्षण में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी पाई गई। व्यवस्थाएं मानक अनुरूप न होने पर अस्पताल की ओटी सील कर दी गई। निरीक्षण टीम में डिप्टी सीएमओ डॉ. वी.पी. त्रिपाठी, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश चौधरी और एआरओ सद्दाम खान मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here