Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनटीपीसी टांडा में अनुवर्ती कार्यशाला का हुआ समापन

एनटीपीसी टांडा में अनुवर्ती कार्यशाला का हुआ समापन

अंबेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत बालिका सशक्तिकरण मिशन अनुवर्ती कार्यशाला का समापन कर्मचारी विकास केन्द्र में हुआ। कार्यक्रम में एनटीपीसी के अनेक वरिष्ठ कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बालिका सशक्तिकरण कार्यशाला की बालिकायें व ई-सोल्यूशन फेकेल्टी की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

 कार्यक्रम के प्रारंभ में उप महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) श्रीमती मृणालिनी ने सभी का स्वागत क़िया। साथ ही बालिका सशक्तिकरण कार्यशाला की बालिकाओं ने सभी अतिथियों का पुष्प देकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात जेम बालिकाओं द्वारा सप्ताहभर प्रशिक्षण उपरान्त सीख पर सुंदर प्रस्तुति की गई।  साथ ही बालिकाओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उक्त सभी कार्यक्रमों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। साथ ही बालिकाओं की प्रतिभाओं को भी सराहा गया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) रजनीश खेतान ने कहा की एनटीपीसी बालिकाओं और महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति समर्पित है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के आत्मविश्वास की प्रशंसा की। उन्होंने सफलता प्राप्त करने के लिए लड़कियों को पहले अपने दिमाग में उस लड़ाई को जीतने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस अभियान के इतिहास पर प्रकाश डाला और इसकी सफलता के लिए पूरी एनटीपीसी टांडा टीम को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि इन बालिकाओं में हुआ परिवर्तन  एनटीपीसी में बालिका सशक्तिकरण अभियान की सफलता की ओर इशारा करता है।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि छ:  महीने पूर्व आयोजित हुई बालिका सशक्तिकरण मिशन कार्यशाला-की बालिकाओं को पुन: इस साप्ताहिक अनुवर्ती कार्यशाला में बुलाकर प्रशिक्षण दोहराया गया। इस समय अंतराल में एनटीपीसी बालिकाओं के सतत संपर्क में रहा है एवं साथ ही इनमें से चयनित बालिकाओं की बारहवीं तक की पढ़ाई का खर्च एनटीपीसी ही वहन कर रही है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments