Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विश्वविद्यालय में एफ.एम. और वेब रेडियो इंटर्नशिप का शुभारंभ

अवध विश्वविद्यालय में एफ.एम. और वेब रेडियो इंटर्नशिप का शुभारंभ


विद्यार्थियों ने रेडियो पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में शुक्रवार को एफ.एम. और वेब रेडियो इंटर्नशिप के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने रेडियो पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से जानने का अवसर पाया।

हैलो अयोध्या-90 एफएम के मार्केटिंग एवं सेल्स मैनेजर पीयूष मिश्र ने कहा कि रेडियो आज भी संवाद, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस इंटर्नशिप से विद्यार्थियों को स्क्रिप्ट लेखन, वॉयस मॉड्यूलेशन, प्रोग्राम प्रोडक्शन, एडिटिंग और लाइव शो संचालन जैसी विधाओं का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा।

विभाग के समन्वयक प्रो. अनूप कुमार ने छात्रों से कहा कि यह इंटर्नशिप केवल अभ्यास नहीं, बल्कि सृजनात्मकता और व्यक्तित्व विकास का मंच है। आने वाले समय में रेडियो पत्रकारिता, पॉडकास्टिंग और डिजिटल मीडिया में करियर बनाने के लिए यह अनुभव अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

पूर्व समन्वयक डा. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने भी विद्यार्थियों को रेडियो के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें इस प्रशिक्षण को अपने कॅरियर का आधार बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रेडियो पत्रकारिता में भविष्य की संभावनाओं को लेकर गहरी रुचि दिखाई। अंत में विभाग के शिक्षक डा. आर.एन. पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments