Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुमनामी बाबा के समाधि स्थल पर ध्वजारोहण किया गया

गुमनामी बाबा के समाधि स्थल पर ध्वजारोहण किया गया


अयोध्या। गुप्तारघाट स्थित गुमनामी बाबा के समाधि स्थल पर ध्वजारोहण किया गया व श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के संयोजक शक्ति सिंह ने समाधि स्थल पर फूल अर्पित करते हुए बताया कि देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले नेता जी सुभाष चन्द्र बोष महापुरुष थे। जिन्होंने देश हित में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। ऐसे महापुरुषों को हम शत-शत नमन करते हैं। सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों से लड़ाई के लिए अपनी एक सेना तैयार की और नारा दिया कि तुम मुझे खून दो और मैं तुम्हें आजादी दूंगा। आज हमारा देश आजाद है तो ऐसे ही महापुरुषों की देन है। इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र अध्यक्ष शक्ति सिंह,अमल गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, बच्चू धवन सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments