Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो मोटरसाइकिलों के बीच सीधी टक्कर में दो महिला सहित पांच घायल

दो मोटरसाइकिलों के बीच सीधी टक्कर में दो महिला सहित पांच घायल


आलापुर अम्बेडकर नगर। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम पूरनपुर के निकट बुधवार की दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित पाँच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक और दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।



जानकारी के अनुसार  पूरनपुर के पास ग्राम समडीह के गदाईपुर निवासी सनोज पुत्र महंगू की मोटरसाइकिल पर संगीता पुत्री घरभरन व सपना सिंह पुत्री विनोद सिंह राजेसुल्तानपुर की तरफ जा रहे थे जबकि विपरीत दिशा से ग्राम तरेम निवासी संजय गुप्ता पुत्र रामनरेश व रविन्द्र विश्वकर्मा पुत्र राजेन्द्र विश्वकर्मा आ रहे थे दोनों मोटरसाइकिल की पूरनपुर ग्राम के पास आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार रही कि दोनो मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए और दोनों मोटर साइकिल पर सवार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के दुकानदार एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क से किनारे कर डायल 112 व एम्बुलेंस को सूचित किया । मौके पर पहुँचे डायल 112 के कर्मियों ने पांचों घायल लोगों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहाँगीरगंज भेजा गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी लोगों को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments