◆ सरदार पटेल, अटल बिहारी वाजपेई, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अशोक सिंहल व महाराजा अग्रसेन के नाम पर होना है द्वार का निर्माण
◆ दो द्वार में प्रथम किस्त का हो चुका है आवंटन, जल्द शुरु होगा इसका निर्माण
अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या अध्यात्म व मर्यादा की रश्मि को वैश्विक स्तर पर प्रकाशित करती है। भारतीयों के लिए पथ प्रदर्शक महापुरुषों की स्मृति अयोध्या आने वाले तीर्थयात्रियों व पयर्टको को ताजा करने की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए अयोध्या आने वाले प्रमुख मार्गो पर पांच द्वार बनाए जा रहे है। अयोध्या विधायक की निधि से बनने वाले यह द्वार सरदार पटेल, अटल बिहारी वाजपेई, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अशोक सिंहल व महाराजा अग्रसेन के नाम पर होंगे।



