Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासट्टेबाजी के आरोप में पांच गिरफ्तार

सट्टेबाजी के आरोप में पांच गिरफ्तार

अयोध्या। सट्टेबाजों कें खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है। कोतवाली नगर इलाके में सट्टेबाजी के आरोप में पुलिस ने पांच लोगो को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम व धारा 419, 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि गुरु गोविन्द सिंह चौक चौराहे पर सट्टेबाजी का कृत्य किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने शिव शंकर गुप्ता उर्फ छोटू पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता नि0 मोदहा खोजनपुर थाना को0 नगर, सोनू सिंह पुत्र हरिशंकर सिंह नि0 बास मंडी अंगूरीबाग थाना को0 नगर, दिनेश सिंह पुत्र स्व0 छेदी लाल नि0 गुलाबबाड़ी थाना कोतवाली नगर, गुलफाम पुत्र निजामुद्दीन नि0 दिलकुशा थाना को0 नगर, सूरज पुत्र पुजारी नि0 गुड़िया रोड बालकरन हाता साहबगंज थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया। इनके पास से चार सट्टा पची व 3600 रुपये बरामद किये गये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments