Saturday, March 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की पहली पाली सकुशल संपन्न

पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की पहली पाली सकुशल संपन्न

अयोध्या। जिले सहित अयोध्या मंडल में आयोजित दो दिवसीय पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की पहली पाली शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। मंडल के 55 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 77 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि अयोध्या जनपद में बनाए गए 12 केंद्रों पर करीब 16 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सोमेन वर्मा के अनुसार पूरे मंडल में लगभग ढाई हजार पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया था। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह और नकल की कोशिशों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। प्रश्नपत्रों के सुरक्षित आवागमन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए थे, जबकि परीक्षा की निगरानी के लिए उड़ाका दल का गठन किया गया था, ताकि नकल जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। परीक्षा देकर बाहर निकले कई अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान था और उन्हें सफलता की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments