Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापहले प्रेम विवाह अब दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या का आरोप

पहले प्रेम विवाह अब दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या का आरोप

अयोध्या। थाना महाराजगंज चौकी स्थित दर्शननगर के जलालुद्दीनपुर में दहेज हत्या का मामला प्रकाश में आया। 13 जुलाई को प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद कई बार पति पत्नी का विवाद पुलिस के पास पहुंचा और सुलह हुई। 13 जनवरी को विवाहिता की मौत हो गयी। जिसमें उसके परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश कर रही है।
मृतका की बहन निशा गौड़ ने बताया कि उसकी बहन मधु गौड़ ने अंकुर गौड़ के साथ कोर्ट मैरिज की थी। जिसमें शादी के दो हफ्ते तक सबकुछ ठीक चला परन्तु बाद पति पत्नी में अनबन शुरु हो गयी। पति ने मधु गौड़ के पिता से दहेज की मांग की। एक बार अंकुर ने अपनी पत्नी को मारपीट कर पूरा बाजार नहर के पास छोड़ दिया। जिसें पुलिस के पास मामला पहुंचा तो चौकी इंचार्ज ने दोनो के बीच सुलह करायी। 13 जनवरी को मधु की मौत हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments