Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअज्ञात कारणों से लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

अज्ञात कारणों से लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

बसखारी अंबेडकर नगर। छप्पर व गिमटी में अज्ञात कारणों से लगी आग से हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित रामडीह सराय के अवसानी पुरवा निवासी  संतराम यादव अपने खेत में छप्पर व गिमटी रखकर चाय व परचून की छोटी मोटी दुकान चला रहे थे। बताया जाता है कि पीड़ित के द्वारा गुरूवार को 1500 का परचून से संबंधित सामान भी लाकर गिमटी में रखा गया था। लेकिन बीती गुरूवार/शुक्रवार की रात्रि  गिमटी में आग लग गई और गिमटी में रखे सारे सामान सहित गिमटी वा छप्पर जलकर राख हो गए। आग लगने वाला स्थान  बस्ती से दूर होने के कारण इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों एवं पीड़ित को हुई। गिमटी में लगी आग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी क्षेत्र में व्याप्त है।लेकिन आग कैसे लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments