Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआवासीय छप्पर में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख

आवासीय छप्पर में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख

मिल्कीपुर, अयोध्या।मिल्कीपुर तहसील के अघियारी गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आवासीय छप्पर में आग लग गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक छप्पर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

             बता दें की खंडासा थाना क्षेत्र के अघियारी गांव निवासी हरिप्रसाद गुप्ता के आवासीय छप्पर में मंगलवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते तब तक अग्नि ने विकराल रूप ले लिया। परिवार तथा ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक छप्पर में रखा साइकिल, गेहूं, चावल सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था।  पीड़ित परिवार का कहना है कि मेहनत मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पेट पल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments