Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विश्वविद्यालय में चलाया गया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

अवध विश्वविद्यालय में चलाया गया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय परिसर से समाज कार्य विभाग के समन्वयक डॉ0 दिनेश कुमार सिंह व डॉ0 प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली निकाली गई। मौके पर डॉ0 दिनेश सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दवा का सेवन ही फाइलेरिया रोग का उपचार है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 फरवरी से आम जनमानस के बीच फाइलेरिया की दवा का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग फाइलेरिया के ऑर्डिनेटर अतुल तिवारी ने भी विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों से अपील की कि सभी लोग फाइलेरिया मुक्त अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले। इसी क्रम में विभाग के शिक्षक डॉ0 प्रभात सिंह ने विशेषकर छात्रों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को फाइलेरिया के बारे में जागरूक करें। इस अवसर पर डॉ0 स्वाति सिंह सीमा तिवारी, अंकुर वर्मा ,आदित्य सिंह, अभिषेक वर्मा, स्नेहा मिश्रा, प्रज्ञा तिवारी, शीतल मिश्रा, अरुणा, अंजली भारती , माला यादव काजल यादव अवनीश तिवारी आयुषी गुप्ता, नीयता मिश्रा, सतीश कुमार, अंशिका शुक्ला, तनु पांडेय सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments