Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफातिमा ने जेआरएफ की परीक्षा में हासिल किए 99.82 प्रतिशत अंक

फातिमा ने जेआरएफ की परीक्षा में हासिल किए 99.82 प्रतिशत अंक

अयोध्या। दर्शगाह-ए-इस्लामी इंटर कॉलेज के बाद साकेत पीजी कॉलेज से शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्रा जिया फातिमा ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) की परीक्षा में 99.82 प्रतिशत अंकों से सफलता प्राप्त किया है। फातिमा शहर के पुरानी सब्जी मण्डी के रहने वाले वसी अहमद की पुत्री है। छात्रा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और अपने माता पिता को दिया है।
दर्सगाह ए -इस्लामी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य इरफान अहमद सिद्दीकी ने बताया कि हमारे कॉलेज की छात्रा थी। यहां से इंटर करने के बाद साकेत डिग्री कॉलेज मे अपना दाखिला करवाया। जिसने बड़ी मेहनत और लगन से जेआरएफ में बड़ी सफलता हासिल की है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जेआरएफ में तैयारी करना मुश्किल कार्य है लेकिन उसने एक अच्छी तैयारी करके इसे क्वालीफाई किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज कैंपस में जिया फातिमा को लेकर एक कार्यक्रम रखा जाएगा। जिसे उसे सम्मानित कर बच्चों को एक संदेश देने का कार्य किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments