Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबस की चपेट में आने से पिता की मौत पुत्र घायल

बस की चपेट में आने से पिता की मौत पुत्र घायल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। अस्पताल मे भर्ती बेटी को देखने जा रहे पिता– पुत्र बस की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। दुघर्टना देख जुटे लोगों ने दोनों को स्थानीय  अस्पताल ले गये जहां पिता की मौत हो गयी और पुत्र को हल्की चोट आयी और वह बाल बाल बच गया। दुघर्टना मालीपुर थाना क्षेत्र से शाहगंज जाने  वाले मार्ग पर बरामद पुर गांव के समीप शुक्रवार को 11 बजे घटित हुई। जलालपुर कोतवाली के विशंभर पुर लाभापार गांव निवासी अधेड़ राम प्रीत अपने पुत्र मंतराम के साथ बाइक से अपनी बेटी को शाहगंज मे भर्ती एक अस्पताल मे देखने जा रहे थे। जब वह मालीपुर थाना के सुरहुरहुर बॉर्डर क्रॉस कर सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना के बरामदपुर पहुंचे तभी प्रयागराज जाने वाली अंकुर बस सर्विस ने जोर दार टक्कर मार दिया। जोर दार टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र गिर पड़े जब तक अन्य लोग पहुंचते बस चालक बस लेकर फरार होगया। थोड़ी देर में वहां भीड़ एकत्र  हो गयी और पिता पुत्र को नजदीकी एक  अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया जब कि पुत्र को हल्की चोटें आयी और वह बाल बाल बच गया। उधर मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments