Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में पिता की मौत पुत्र की हालत गम्भीर

सड़क दुर्घटना में पिता की मौत पुत्र की हालत गम्भीर


जलालपुर अम्बेडकर नगर। शादी मे शामिल होने जा रहे बाइक सवार पिता पुत्र रोडवेज बस की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल होगये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल पिता पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जब कि घायल पुत्र की स्थिति नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।उधर टक्कर मारने वाला रोडवेज चालक बस छोड़ कर फरार होगया। पुलिस ने बस को अभिरक्षा में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना शाहगंज मालीपुर रोड पर बुधवार शाम चार बजे मंसूरपुर पेट्रोल टंकी के सामने घटित हुई। जब सैरपुर उमरन थाना मालीपुर निवासी रविंद्र पुत्र राम बहाल 38 वर्ष बाइक से अपने 13 साल के बेटे बादल को  पीछे बैठा कर शादी समारोह कार्यक्रम मे जा रहे थे और पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने पहुंचा और पेट्रोल भराने के बाद जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंचा शाहगंज की तरफ से आरही रही तेज रफ्तार रोड वेज बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।जिस से दोनों सड़क पर गिर पड़े । टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गम्भीर रूप से घायल होगये। टक्कर मार कर रोडवेज चालक मौके से बस छोड़ कर फरार होगया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को अभिरक्षा में लेकर गम्भीर रूप से घायल  पिता पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने पिता रविन्द्र को मृत घोषित कर दिया।जब कि पुत्र की नाजुक हालत देख उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। मृतक रविंद्र कुमार अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा भाई था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments