Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायुवक की हत्या करने वाले पिता व भाई गिरफ्तार

युवक की हत्या करने वाले पिता व भाई गिरफ्तार

◆ थाना तारुन क्षेत्र के फतेहपुर कमसिन की थी घटना


◆ छत्तीसगढ़ का रहने वाला था परिवार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या


अयोध्या। थाना तारुन क्षेत्र के फतेहपुर कमसिन पर युवक की हत्या करने वाले पिता व भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की देर रात पिता व भाई ने रुपये के विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट की थी। जिसमें गम्भीर रुप से घायल हो गया था। सीएचसी भीटी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी।
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के कडसोल ढेलकाडबरी निवासी रीता यादव का आरोप था कि वह तथा उसका पति क्षीर सागर फतेहपुर कमसिन में एक ईट भट्टे पर मजदूरी करते थे। जहां पर उसका जेठ सतीश व ससुर उज्जवल भी काम करते थे। सतीश व उज्जवल ने क्षीर सागर की पिटाई की। जिससे उसकी मौत हो गई।
क्षेत्राधिकारी बीकापुर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि एक मार्च को थाना तारुन पर रीता यादव ने तहरीर दिया था कि रात में परिवार बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था। जिसमें ससुर उज्जवल यादव व जेठ सतीश ने रीता के पति क्षीर सागर की लाठी से पिटाई की थी। जिसमें इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जिसमें मुकदमा पंजीकृत करने के बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments