Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरफार्मर रजिस्ट्री न कराने पर रुक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि...

फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर रुक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त


अंबेडकर नगर। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया गया है। रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त रुक सकती है। यह जानकारी उपनिदेशक कृषि ने दी है।

उन्होंने बताया कि जनपद के सभी किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री या किसान बही बनवा सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत सहायकों से संपर्क कर या अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से सेल्फ मोड ऐप डाउनलोड कर भी रजिस्ट्री की जा सकती है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी किसानों को हर हाल में फार्मर रजिस्ट्री कराना आवश्यक है। अन्यथा भारत सरकार द्वारा भेजी जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त स्वतः अवरुद्ध हो सकती है।

उपनिदेशक कृषि ने बताया कि कई किसानों की रजिस्ट्री में खतौनी या आधार में नाम मिसमैच की समस्या आ रही है। इसके समाधान के लिए तहसील स्तर पर संशोधन की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को नाम संबंधी त्रुटियों का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश भी दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments