Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरकार की योजनाओं व उसके सफल क्रियान्वय से किसान हुए हैं समृद्धशाली-...

सरकार की योजनाओं व उसके सफल क्रियान्वय से किसान हुए हैं समृद्धशाली- आलोक सिंह रोहित


◆ जिपंअ प्रतिनधि ने किया बघौड़ा अमानीगंज साहन सहकारी समिति में धान की तौल की शुरूआत


अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने साधन सहकारी समिति बघौड़ा अमानीगंज में धान की तौल की शुरूआत की। यह सेंटर धान तौल के लिए कट गया था। आस-पास के किसानों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह से इसकी शिकायत करते हुए पुनः धान तौल प्रराम्भ कराए जाने का अनुरोध किया गया था। शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा प्रयास करके पुनः इस केन्द्र पर धान की तौल प्रारम्भ कराई गई है। धान की तौल प्रारम्भ होने से आस-पास के किसानों को धान की तौल के लिए दूर नही जाना होगा। तौल प्रारम्भ होने से स्थानीय किसानों में प्रसन्नता है।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह ने बताया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में किसानों कोे आर्थिक सबल बनाने के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई है। किसान सम्मान निधि से सीधे किसानों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। सरकार की योजनाओं व उसके सफल क्रियान्वय से किसान समृद्धशाली हुए है। उन्होंने बताया कि बघौड़ा साधन सहकारी समिति में धान की तौल बंद होने की शिकायत स्थानीय किसानों द्वारा की गई थी। प्रशासन से वार्ता करके पुन धान की तौल को प्रारम्भ कराया गया है। मौके पर समिति के सचिव सतीश कुमार पाण्डेय सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय किसानों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments