Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखाद नहीं, किसानों को मिल रही लाठियां –अवधेश प्रसाद

खाद नहीं, किसानों को मिल रही लाठियां –अवधेश प्रसाद


अयोध्या। रविवार को सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। एक ओर छुट्टा पशु किसानों की फसलें चौपट कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यूरिया खाद की किल्लत से किसान बेहाल हैं।

सांसद ने आरोप लगाया कि समितियों पर लाइन में लगने वाले किसानों को खाद की बजाय लाठियां मिल रही हैं। जबकि यही खाद भाजपा से जुड़े लोगों के ट्रैक्टरों में भरकर बाहर भेज दी जा रही है। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी में भाजपा कार्यकर्ता सीधे तौर पर शामिल हैं और मेहनतकश किसान खाद की एक बोरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। अवधेश प्रसाद ने कहा कि यदि किसानों को समय पर खाद और छुट्टा पशुओं से सुरक्षा नहीं मिली तो आने वाले दिनों में भाजपा सरकार को गंभीर जनविरोध का सामना करना पड़ेगा।

इस मौके पर सपा प्रवक्ता लवलेश पांडे ने बताया कि प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, छोटे लाल यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, कुंवर बहादुर सिंह, रामकरन यादव, आकिब खान, राजू वर्मा, सरोज यादव और सीताराम यादव मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments