Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछुट्टा पशुओं की समस्या पर किसानों की चिंता, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

छुट्टा पशुओं की समस्या पर किसानों की चिंता, त्वरित कार्रवाई के निर्देश


अयोध्या । कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए प्रगतिशील किसानों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं, सुझाव एवं मांगें प्रस्तुत कीं।

बैठक में पिछली किसान दिवस बैठक में उठाए गए प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। विद्युत विभाग की ओर से अवगत कराया गया कि 100 मीटर एवं 300 मीटर केबल लाइन विस्तार से संबंधित व्यय तथा आवश्यक अभिलेखों की प्रक्रिया शासनादेश के अनुरूप पूरी की जाएगी। किसानों को निर्धारित मानकों एवं दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई।

पशुपालन विभाग से जुड़े मुद्दों पर किसानों ने छुट्टा पशुओं की बढ़ती समस्या को प्रमुखता से उठाया। किसानों ने फसलों को हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए प्रभावी एवं स्थायी समाधान की मांग की। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

नलकूप विभाग के अंतर्गत 70 बीजी नलकूप एवं आरएसजी-9 से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। किसानों ने सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपेक्षा व्यक्त की। अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाए। बैठक में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता नलकूप, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments