Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजल निगम से सेवानिवृत्त पांच कर्मचारियों का आयोजित हुआ विदाई समारोह

जल निगम से सेवानिवृत्त पांच कर्मचारियों का आयोजित हुआ विदाई समारोह


अयोध्या। उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण में पांच कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का अयोजन प्रांतीय संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश जल निगम कर्मचारी यूनियन के हसन अली के द्वारा किया गया। इस दौरान विभाग की तरफ से अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम के अरविंद यादव ने बैग देकर तथा माला पहनकर सभी कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सहायक अभियंता अश्विनी यादव ने शाल व माला पहनकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। जल जीवन मिशन से अजीत चौधरी ,हर्षवर्धन ,आलोक मिश्रा, जूनियर इंजीनियर साहब लाल बिंद , संघ के कर्मचारी शयाम नारायन शुक्ला द्वारका तिवारी ,मुकेश तिवारी ने माला पहनकर सभी का अभिवादन किया। हसन अली ने सभी कर्मचारियों को सुंदरकांड भेंट किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। हसन अली के द्वारा बताया गया कि हम सभी कर्मचारी 22 करोड़ जनता को पानी पिलाने का कार्य किया जाता है। यह बहुत पुण्य का कार्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments