Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअधिशाषी अधिकारी के स्थानांतरण के उपरांत विदाई समारोह का हुआ आयोजन

अधिशाषी अधिकारी के स्थानांतरण के उपरांत विदाई समारोह का हुआ आयोजन


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी पद पर तैनात रहे राजेश कुमार वर्मा का स्थानांतरण होने के पश्चात सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया उनके कार्य कुशल व व्यवहार को देखकर लोग भावुक हो गए। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अबुल बशर अंसारी ने कहा कि अधिशासी अधिकारी का चार महीना का कार्यकाल जो रहा वह हमेशा यादगार का पल बना रहेगा। उनकी ईमानदारी और निष्ठा काफी सराहनीय रही इन्होंने नगर के विकास के लिए काफी गति दिया जिससे नगर का काफी विकास भी हुआ यह हम लोगों के साथ कम ही समय तक रह पाए लेकिन जितनी भी सराहना की जाए उतना ही कम है साथ ही हमीरपुर से स्थानांतरित होकर आए अधिशासी अधिकारी यदुनाथ ने पदभार ग्रहण किया। लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा स्थानांतरित अधिशासी अधिकारी को माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट किया। वहीं सभासद देवेश मिश्रा ने अंग वस्त्र व सभासद आशीष सोनी ने नगर के पलटू साहब का चित्र भेंट किया। इस मौके पर सभी सभासदों ने माला पहनकर दोनों अधिशासी अधिकारी का स्वागत किया। इस मौके पर सभा सद बेचन पांडे, इसरार अहमद, रमेश मौर्य नगर पालिका बाबू आज्ञाराम वर्मा, नीरज समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments