Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिक्षक नेता के नाम से जिलाधिकारी से फर्जी शिकायत

शिक्षक नेता के नाम से जिलाधिकारी से फर्जी शिकायत


अम्बेडकरनगर। बगैर शासकीय मान्यता प्राप्ति के कक्षा संचालन के बाबत जिलाधिकारी से फर्जी शिकायत का प्रकरण प्रकाश में आनेपर सम्बंधित शिक्षक नेता ने ऐसी किसी भी शिकायत किये जाने से इन्कार करते हुए जिलाधिकारी से फर्जी शिकायतकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्यवाई की मांग की है।

  ज्ञातव्य है विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत कुल 13 विद्यालयों में बगैर मान्यता इंटर तक कक्षाओं के संचालन की शिकायत किसी छद्म व्यक्ति ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,अयोध्यामण्डल के अध्यक्ष उदयराज मिश्र के नाम से जिलाधिकारी से की है,जिसका उक्त श्री मिश्र ने खंडन किया है।

   इस बाबत उक्त शिक्षक नेता ने सम्पर्क करने पर बताया कि उन्होंने ऐसी कोई शिकायत किसी भी अधिकारी से नहीं की है।उन्होंने जिलाधिकारी से उन्हें बदनाम करने की साजिश करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाकर उचित कार्यवाही की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments