Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारंगदारी गैंग का पर्दाफाश: तमंचा, कारतूस, नकदी और कार समेत तीन शातिर...

रंगदारी गैंग का पर्दाफाश: तमंचा, कारतूस, नकदी और कार समेत तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

अयोध्या। कुमारगंज पुलिस ने रंगदारी मांगने और डरा-धमकाकर 20,000 वसूलने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन अपराधियों के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, 17,600 नकद, तीन मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। गिरफ्तारी 4 जून की रात बहादुरगंज चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रोहन सिंह, खण्डासा, अयोध्या, महेन्द्र प्रताप सिंह, हलियापुर, सुल्तानपुर और विनीत सिंह, कुमारगंज, अयोध्या के रूप में हुई है। तीनों अभियुक्त 2 जून को ग्राम सरायहेमराज के प्रधान तुलसीराम यादव से ₹50,000 की रंगदारी मांगने के आरोपी हैं। पीड़ित से पहले ही 20,000 जबरन वसूले जा चुके थे, जिसके आधार पर थाना कुमारगंज में मुकदमा संख्या 88/25 दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार महेन्द्र प्रताप सिंह पर यूपी के विभिन्न जिलों में हत्या, गैंगस्टर, साइबर क्राइम, धोखाधड़ी, लूट और शस्त्र अधिनियम सहित 16 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रोहन सिंह के खिलाफ 18 संगीन धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनमें गिरोहबंदी, डकैती, मारपीट, बलवा, शस्त्र अधिनियम और साइबर अपराध शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments