Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशिवरात्रि पर रामनगरी में स्वच्छता व सुगम दर्शन की व्यापक तैयारी

शिवरात्रि पर रामनगरी में स्वच्छता व सुगम दर्शन की व्यापक तैयारी


अयोध्या। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर निगम ने रामनगरी में विशेष स्वच्छता एवं व्यवस्थागत रूपरेखा तैयार की है। रविवार को महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने अधिकारियों के साथ नागेश्वरनाथ मंदिर तथा श्री क्षीरेश्वरनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने नागेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मैट बिछाने, प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा स्वागत बोर्ड को अद्यतन कराने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर के आसपास की दीवारों पर विशेष रंगाई-पुताई कर सौंदर्यीकरण कराने को भी कहा गया। नगर आयुक्त ने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए पान की पिच न थूकने संबंधी चेतावनी संदेश प्रमुख स्थलों पर अंकित कराने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत टीम ने श्री क्षीरेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। यहां मंदिर के सामने स्थित नाली पर मजबूत पत्थर लगवाने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न हो। साथ ही परिसर में निरंतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी तय करने को कहा गया।

नगर निगम ने भंडारा स्थल एवं शिव-पार्वती विवाह झांकी के दौरान भी विशेष प्रबंध करने की योजना बनाई है। पर्व के दौरान स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त तथा सहायक अभियंता सिविल राजपति यादव भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments