Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याटमाटर की आरती उतारकर मूल्य वृद्धि का जताया विरोध

टमाटर की आरती उतारकर मूल्य वृद्धि का जताया विरोध

अयोध्या। बेतहाशा टमाटर मूल्यवृद्धि को लेकर सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने अनोखा विरोध जताया। उन्होंने विरोध स्वरूप टमाटर  की उतारी उतारी। विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के पिपरी जलालपुर निषाद बस्ती के पास गरीब ग्रामीणों के साथ टमाटर की आरती उतारते हुए पंडित समरजीत ने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से केवल चौतरफा बेतहाशा महंगाई  बढ़ा कर गरीब जनता को भुखमरी की कगार पर पहुंचाने का काम किया है। सरकार से पूछना चाहते हैं कि जब उत्तर प्रदेश के किसान टमाटर की खेती करके टमाटर पैदा करते हैं तो वही टमाटर ₹2 किलो के भाव बिकता है। और आज जब टमाटर बाहर से मंगाया जाता है तो सरकार और व्यापारियों की मिलीभगत से टमाटर का भाव 100 किलो के ऊपर बिक रहा है यह सरकार केवल जनता को लूट कर व्यापारियों को मालामाल करने का काम कर रही है। मूल्य वृद्धि नियंत्रण करने में सरकार विफल हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments