Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिले में पहुंचे व्यय प्रेक्षक राजा भट्टाचार्य,अधिकारियों के साथ बैठक की बैठक

जिले में पहुंचे व्यय प्रेक्षक राजा भट्टाचार्य,अधिकारियों के साथ बैठक की बैठक


अंबेडकरनगर।  राजा भट्टाचार्य व्यय प्रेक्षक के रूप में जनपद में पहुंच कर अपना योगदान किया।श्री भट्टाचार्य इस समय कंट्रोलर आफ डिफेंस अकाउंट्स कोलकाता में पोस्टेड है। पूर्व में फॉर्मल फैकल्टी मेंबर ऑफ पुणे नेशनल अकैडमी अंडर मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेंस, सिख रेजीमेंटल  सेंटर रामगढ़, एरिया एरिया अकाउंट्स ऑफिस सिलिगुड़ी , दक्षिणी कमांड पुणे, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन कोलकाता रहे हैं। छह बार व्यय प्रक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। व्यय प्रेक्षक के रूप में इनकी नियुक्ति निर्वाचन आयोग द्वारा सातवीं बार की गई है । दोपहर में कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदि अधिकारियों के साथ बैठक किया और चुनाव संबंधित व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु सभी पहलुओं पर उपरोक्त अधिकारियों के साथ गहनता से विचार विमर्श किया। कलेक्ट्रेट परिसर को देखकर प्रेक्षक ने जिला अधिकारी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां का कलेक्ट्रेट विश्व स्तर का कलेक्ट्रेट है। निर्वाचन संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु कलेक्टरेट कंपाउंड में समय दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे तक हमसे मिल सकते हैं। प्रेक्षक का मोबाइल नंबर 8528502061 है, आगामी 6 मई से इस मोबाइल नंबर पर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे, किसी भी समस्या के समाधान के लिए इस मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments