Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजीआईसी के मैदान में होगा मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन

जीआईसी के मैदान में होगा मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन

अयोध्या। जीआईसी मैदान में मंडलीय स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। खादी ग्रामोद्योग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार व विशिष्ठ अतिथि सीडीओ अनीता यादव के द्वारा किया जाएगा।
यहां 24 जनवरी से 10 दिवसीय जिला/मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण का केंद्र उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल व कश्मीर खादी के वस्त्र और अन्य घरेलू वस्तुएं होंगी जिनका स्टाल लगाया जाएगा। इस प्रदर्शनी का आयोजन उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड अयोध्या के तत्वाधान में किया जाएगा। खादी ग्रामोद्योग के अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों से खादी ग्रामोद्योग व प्रधानमंत्री रोजगार योजना से जुड़े लोंगो द्वारा स्टाल लगाकर प्रदर्शनी व बिक्री की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments