Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविश्व युवा कौशल दिवस पर आईटीआई में प्रदर्शनी का आयोजन

विश्व युवा कौशल दिवस पर आईटीआई में प्रदर्शनी का आयोजन


अयोध्या। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेनीगंज में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।

प्रदर्शनी में विभिन्न ट्रेड के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई तकनीकी परियोजनाएं और नवाचारों को प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर महापौर ने युवाओं की प्रतिभा की सराहना की। प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने बताया कि लगभग 15 ट्रेड की प्रदर्शनी लगाई गई है जिसमें 25 छात्र-छात्राओं द्वारा  प्रदर्शनी लगाई है कार्यक्रम में लगभग 400 छात्र छात्राएं उपस्थित है। त्रिवेणी अलमीरा से 11 बच्चों को नौकरी मिली थी इन बच्चों को यूथ आईकॉन का सर्टिफिकेट दिया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं में कौशल विकास को प्रोत्साहित करना है, जिससे वे रोजगार पाकर शिक्षा की ओर आकर्षित हों। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं अभिभावक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments