Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर...

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी और प्रोफेशनल मीट का हुआ आयोजन

अम्बेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में चल रही भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को जनपद अम्बेडकरनगर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह के संयोजन में भाजपा कार्यालय अटल भवन पर प्रेस वार्ता, केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, तथा लोहिया भवन में प्रबुद्ध वर्ग के लिए ‘प्रोफेशनल मीट’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति, तीन तलाक कानून का खात्मा, और आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन को देश की बड़ी सफलताएँ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जैसे युगपुरुष सदियों में जन्म लेते हैं, जिनकी दूरदृष्टि और संकल्प शक्ति के बल पर भारत वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा हुआ है।

लोहिया भवन में आयोजित प्रोफेशनल मीट में अपने उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि 11 वर्षों की यह यात्रा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मात्र एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज सेवा का मिशन लेकर चल रही पार्टी है। उन्होंने वकीलों, डॉक्टरों, इंजीनियरों और शिक्षाविदों की भूमिका को देश की प्रगति में अहम बताया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद रितेश पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद, एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, और अन्य वक्ताओं ने भी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, बार अध्यक्ष के डी मिश्र, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, डॉ. रजनीश सिंह, और अन्य कई गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक डॉ. राना रणधीर सिंह ने व्यक्त किया। आयोजन में प्रबुद्ध वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments