Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहर कोई अयोध्या आने को है आतुर - सीएम योगी

हर कोई अयोध्या आने को है आतुर – सीएम योगी


अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे अंतराल के उपरांत आज के प्रतिष्ठित मौके पर अंर्तमन में भावनाएं कुछ ऐसी है जिसे व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे है। मन भावुक है। भाव विभोर है। निश्चित रूप से आप सभी ऐसा महसूस कर रहे होंगे। आज इस ऐतिहासिक अत्यंत पावन अवसर पर भारत का हर नगर हर ग्राम अयोध्या धाम है। हर मार्ग श्री राम जन्मभूमि की ओर आ रहा है। हर मन में राम नाम है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगा है। हर जीव राम-राम जप रहे है। रोम रोम में रामाराम हैं। पूरा राष्ट्र राम में है। ऐसा लगता है हम त्रेता युग में आ गए हैं। आज रघुनंदन राघव रामलला हमारे हृदय के भाव से भरे संकल्प स्वरूप सिंहासन पर विराज रहे हैं। आज हर राम भक्त के हृदय में प्रसन्नता, गर्व है और संतोष के भाव हैं।


पांच शताब्दी से थी इसी दिन की प्रतीक्षा


उन्होनें कहा कि आखिर भारत को इसी दिन की तो प्रतीक्षा थी। भाव विभोर कर देने वाले इस दिन की प्रतीक्षा में लगभग पांच शताब्दी व्यतीत हो गई। दर्जनों पीढ़ीयां अधूरी कामना लिए इस धरा धाम से साकेत धाम में लीन हो गई। किंतु प्रतीक्षा संघर्ष का क्रम सतत जारी रहा। श्री राम जन्मभूमि संभवत विश्व में पहला प्रकरण होगा। जिसमें किसी राष्ट्र के बहुसंख्यक समाज ने अपने ही देश में अपने आराध्य के जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए इतने वर्षों तक और इतने स्तरों पर लड़ाई लड़ी। धन्य है वह शिल्पी जिसने हमारे मन में बसे राम की छवि को मूर्त रूप प्रदान किया है।


हर कोई अयोध्या आने को है आतुर


उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया अयोध्या के वैभव को निहार रही है। हर कोई अयोध्या आने को आतुर है। अयोध्या में त्रेता युगीन वैभव दिख रहा है। यह धर्म नगरी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित हो रही है। सुनियोजित एवं तीव्र गति से अयोध्यापुरी का विकास हो रहा है। पहले कल्पना से परे था अयोध्या में एयरपोर्ट होगा। यहां के नगर के भीतर चार लेन की सड़क होगी। सरयू जी में क्रूज चलेंगे। हजारों करोड़ रुपये वर्तमान में यहां पर भौतिक विकास के लग रहे है। पुरातन संस्कृति और सभ्यता को संरक्षण हो रहा है भविष्य की जरूरत को देखते हुए आधुनिक पैमाने के अनुसार सभी नगरी सुविधा भी विकसित हो रही है। सोलर सिटी के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।


अब नही होगी अयोध्या में गोलियां की गडगडाहट, नही लगेगा कर्फ्यू


सीएम योगी ने कहा कि निसंदेह श्री रामलीला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा राष्ट्रीय गौरव का एक ऐतिहासिक अवसर है। निश्चिंंत रहिए प्रभु राम की कृपा से अब कोई अयोध्या की परिक्रमा में बाधा नहीं बन पाएगा। अयोध्या की गलियों में अब गोलियों की गड़गड़ाहट नहीं होगी। कर्फ्यू नहीं लगेगा। अभी तो यहां दीपोत्सव रामोत्सव और यहां की गलियों में श्री राम नाम संकीर्तन से यहां की गलियां गुंजायमान होगी। क्योंकि अवधपुरी का में रामलला का विराजना राम राज्य की स्थापना की उद्घोषणा भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments