Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहर घर तिरंगा कार्यक्रम का तीन चरणों में होगा आयोजन: डीएम अनुपम...

हर घर तिरंगा कार्यक्रम का तीन चरणों में होगा आयोजन: डीएम अनुपम शुक्ला


अंबेडकर नगर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान को भव्य और प्रभावशाली तरीके से मनाया जाएगा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन इस बार तीन चरणों में किया जा रहा है, जिसमें जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से जिम्मेदारियों के निर्वहन के निर्देश भी दिए हैं।

पहला चरण में विद्यालयों की दीवारों और बोर्डों को तिरंगा प्रेरित कला से सजाया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा प्रदर्शनी और तिरंगे स्वरूप राखी बनाने की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

दूसरे चरण में तिरंगा महोत्सव के तहत वृहद तिरंगा मेला का आयोजन होगा। इसमें स्कूली बच्चों, युवाओं और आमजन की सहभागिता के साथ तिरंगा रैली, यात्रा और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करेंगे।


तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक चलेगा


इस चरण में सभी शासकीय भवनों, शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों, होटलों, पुलों आदि पर ध्वजारोहण किया जाएगा तथा तिरंगे रंग की आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर सरकारी व निजी कार्यालय, पंचायत भवन, समिति व व्यावसायिक प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराना अनिवार्य होगा।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं और इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा है कि सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर भव्यता के साथ सम्पन्न हों, यह सुनिश्चित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments