Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअटल शताब्दी वर्ष, व वीर बालक दिवस पर सभी बूथों पर होंगे...

अटल शताब्दी वर्ष, व वीर बालक दिवस पर सभी बूथों पर होंगे आयोजन


अयोध्या। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष एवं वीर बालक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा नगर के सभी बूथों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन वर्षभर जनसहभागिता के साथ मनाया जाएगा।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि अटल बिहारी बाजपेई का जीवन राष्ट्रभक्ति, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। उनके विचार आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। जन्म शताब्दी वर्ष को बूथ स्तर तक मनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को अटल जी के आदर्शों से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि जयंती की पूर्व संध्या 24 दिसंबर को महानगर क्षेत्र में स्थापित राष्ट्रनायकों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं तथा उनके परिसरों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं वीर बालक दिवस की पूर्व संध्या पर प्रभात फेरी एवं शबद कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जिला पंचायत परिसर में स्थापित अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा पर सायंकाल दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित होगा।

भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि अटल जी की जन्म शताब्दी वर्ष एवं वीर बालक दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। बूथ स्तर पर गोष्ठी, विचार संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान एवं दीप प्रज्ज्वलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अटल बिहारी बाजपेई के विचारों तथा गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान और वीरता की गाथा जन-जन तक पहुंच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments