Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचार दिन बाद भी खाली हाथ है जहांगीरगंज पुलिस,स्वयं सहायता के संचालक...

चार दिन बाद भी खाली हाथ है जहांगीरगंज पुलिस,स्वयं सहायता के संचालक से बदमाशों ने किया था लूट का प्रयास

 आलापुर अंबेडकरनगर। चार दिन पूर्व जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में स्वयं सहायता के संचालक से बदमाशों द्वारा किए गए लूट के असफल प्रयास के मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ है। बदमाशों के न पकड़े जाने से पुलिस पर सवाल उठने शुरु हो गए हैं। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को स्वयं सहायता समूह के संचालक प्रदीप सिंह पुत्र सचीन्द निवासी साल्हेपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ अपनी बाइक से आ रहे थे, हुसेनपुर खुर्द बाजार के निकट पहुंचे ही थे इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए रुपए से भरा बैग लूटने का प्रयास किया असफल होने पर प्रदीप सिंह के ऊपर कट्टे की बट से हमला कर दिया था जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थी। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर पीड़ित और स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आनन फानन में पुलिस की कई टीमें मौके पर लगाई गई थी। लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस धूल फाकती हुई नजर आ रही है। इस विषय पर क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा पुलिस की कई टीमें खोजबीन में लगी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments