Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी से पूर्व समधन को लेकर फरार हुए समधी का एक माह...

शादी से पूर्व समधन को लेकर फरार हुए समधी का एक माह बाद भी नहीं लग सका सुराग


जलालपुर अम्बेडकर नगर। शादी से पूर्व फरार हुए समधी और समधन का कही सुराग नही लग रहा है, जिससेे महिला के परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।लोकेशन न मिलने की वजह से पुलिस भी असहाय नजर आ रही है। प्रकरण कोतवाली क्षेत्र के गाँव का है। विदित हो कि  जौनपुर जनपद के थाना शाहगंज के एक गाँव के निवासी अपनी पुत्री की शादी तय करने हेतु लड़की का पिता कोतवाली अन्तर्गत एक गाँव आया था।जहां शादी को लेकर दोनों पक्षों मे सहमति बन गयी जिसके चलते  लड़की का पिता अक्सर आया जाया करता था और फोन पर बात करता था। इसी बीच लड़की के पिता और लडकी की माँ के बीच बातचीत होते होते एक दूसरे के आशिक हो गये और लड़की का पिता एक माह पूर्व लडके की माँ को लेकर फरार हो गया। फरार हुई महिला के परिजनों द्वारा काफी खोज बीन की गयी परन्तु कही पता नही चल सका। मां के गायब होने से बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि महिला जाते जाते लाखो रुपये के जेवरात व नगदी भी लेकर फुर्र हो गयी। महिला के परिजन उसके खोजबीन के लिए पुलिस से भी गुहार लगायी। पुलिस ने परिजनो के अनुसार कार्यवाही भी किया परन्तु दोनों का पता नही चल रहा है। पुलिस का कहना है कि इन सबकी मोबाइल लोकेशन भी नही पता चल रहा है। अगर पता चलता तो जल्द ही इन सबको पकड़ लिया जाता। उधर महिला के परिजन महिला की खोज मे दिन रात एक कर दे रहे है इसके बावजूद भी एक माह से अधिक समय बीतने के बाद पता नही चल रहा है। जिससे महिला परिवार सदमे मे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments