Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, एक दिन पूर्व शादी समारोह...

24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, एक दिन पूर्व शादी समारोह से रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए थे उच्चके


जलालपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ नारायणपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में रुपयों से भरा बैग उचक्कों द्वारा छीन ले जाने की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है, जो ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राममिलन विश्वकर्मा की पुत्री की बीते रविवार को शादी थी। द्वारपूजा के दौरान वह बारातियों के स्वागत हेतु नगदी से भरा बैग लिए खड़े थे। बारात आजमगढ़ जनपद के बस्ती गांव निवासी महावीर विश्वकर्मा के पुत्र शुभम विश्वकर्मा की थी।

पीड़ित राममिलन ने बताया कि बैग 50 हजार तिलक के लिए और दास हजार अन्य खर्चों के लिए रखे गए थे। तभी अचानक  उचक्के पहुंचे और झपट्टा मारकर बैग छीनकर फरार हो गए। उस समय डी जे की तेज आवाज होने के कारण शोर मचाने की उनकी आवाज किसी तक नहीं पहुंच सकी, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी मौके से भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना अध्यक्ष धीरेंद्र आजाद ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments