Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहिन्दी पखवाड़ा अन्तर्गत अवध विवि में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हिन्दी पखवाड़ा अन्तर्गत अवध विवि में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में हिन्दी पखवाड़ा के अन्तर्गत परिसर के प्रचेता भवन में शुक्रवार को वैश्विक परिवेश में हिन्दी की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आवासीय परिसर के विभिन्न विभागों के 72 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मौके पर हिन्दी भाषा एवं प्रयोजन मूलक एवं क्षेत्रीय भाषा केन्द्र के समन्वयक डॉ0 सुरेन्द्र मिश्र, राजभाषा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार यादव, विश्वविद्यालय सेंट्रल बैक ऑफ इण्डिया के मैनेजर आशीष कुमार ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। समन्वयक डॉ0 सुरेन्द्र मिश्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार रखा गया है। जिसमें दो हजार, पन्दह सौ, एक हजार तथा पांच को सांत्वना पुरस्कार के रूप में पांच सौ रूपये से पुरस्कृत किया जायेगा। निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को 29 सितम्बर को पुरस्कृत किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन में हिन्दी भाषा एवं प्रयोजन मूलक विभाग की डॉ0 सुमन लाल, क्षेत्रीय भाषा केन्द्र की डॉ0 प्रत्याशा मिश्रा, डॉ0 स्वाति सिंह, अंग्रजी विभाग की डॉ0 दिव्या वर्मा एवं संजीव कुमार श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments