Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकब्रिस्तान की भूमि पर अवैध निर्माण को ईओ ने रुकवाया

कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध निर्माण को ईओ ने रुकवाया


अंबेडकर नगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए नगर पंचायत ने निर्माण कर्ता को तत्काल निर्माण रोके जाने एवं एवं अपना पक्ष रखने के लिए आदेश जारी किया है। शिकायतकर्ता अब्दुल हई पुत्र स्वर्गीय हाजी हनीफ निवासी मुख्तार नगर ने नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अधिशासी अधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि स्वर्गीय सैयद जाफर मूसा के वारिसान के द्वारा वार्ड नंबर 12 मखदूम नगर में स्थित कब्रिस्तान की भूमि 558 ख में मकान का अवैध पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। जिसका नक्शा भी नगर पंचायत से पास नहीं कराया गया है। और इससे संबंधित  न्यायालय तहसीलदार के यहां मुकदमा भी विचाराधीन है। उक्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार ने निर्माण कार्य रोके जाने का आदेश पारित करते हुए निर्माण कर्ता को अपना पक्ष रखने के लिए निर्देशित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments