Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबिना मास्क के श्रीराम चिकित्सालय में प्रवेश वर्जित

बिना मास्क के श्रीराम चिकित्सालय में प्रवेश वर्जित

अयोध्या। कोरोना के नए वैरियंट बीएफ 7 को लेकर स्वास्थ्य महकमा एलर्ट पर है। जिसको लेकर राम नगरी अयोध्या के राजकीय श्रीराम चिकित्सालय में अब बिना मास्क के प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।

सीएमएस सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बिना मास्क के अस्पताल में एंट्री नहीं मिलेगी। क्योंकि कोरोना के नए वैरियंट की संभावना व्यक्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव जरूरी है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सभी अनुपालन कराया जा रहा है। सीएमएस सत्येंद्र सिंह ने कहा कि स्टाफ के सभी लोग मास्क लगाकर अपना काम कर रहे है। अस्पताल के गेट पर होमगार्ड को लगाया गया है। आने वाले मरीज वा तीमारदारों को भी मास्क लगाने को लेकर प्रेरित किया जा रहा है। यहां के स्टाफ और डॉक्टर, कर्मचारी सभी मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को सर्दी जुखाम बुखार हो रहा है तो स्थानीय अस्पताल में जांच करें आवश्यक दवा इलाज कराएं राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments