Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविद्युत समस्याओं का त्वरित समाधान करें सुनिश्चित  - सांसद

विद्युत समस्याओं का त्वरित समाधान करें सुनिश्चित  – सांसद


◆ डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रीसिटी कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश


अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रीसिटी कमेटी की बैठक हुई। सांसद लल्लू सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान जिलाधिकारी नितीश कुमार उपस्थित रहे। बैठक में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अन्तर्गत चल रही योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गयी ।

इस दौरान सांसद ने अमानीगंज में निर्मित नये फीडर पर लोड देने तथा 33 केवीए शाहगंज फीडर के निर्माण को शीघ्र पूर्ण कर दुर्गा पूजा तक लोड देकर क्रियाशील करने के निर्देश दिये। मिल्कीपुर के ग्रामसभा बिरौली व कहुवा में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु 31 अक्टूबर 2023 तक जर्जर तारों के बदलने के कार्य को पूर्ण करने को कहा। जनपद में विद्युत आपूर्ति को बेहतर ढंग से संचालित करने के दिशा में कार्य करने के के लिए निर्देशित किया। विद्युत समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की बात कही।

    बैठक में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने जनपद में संचालित विभिन्न परियोजनाओं के कार्यो में मार्गो के किनारे लगाये जा रहे विद्युत पोलों को मार्ग के अंतिम किनारे पर लगाने के निर्देश दिये। जिससे भविष्य में उनके चौड़ीकरण में विद्युत पोलों को विस्थापित न करना पड़े। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि भविष्य में बहुत से मुख्य मार्गो के चौड़ीकरण किया जायेगा, अतः उक्त निर्देशों का विशेष ध्यान रखा जायें।

बैठक में विधायक राम चंद्र यादव, अभय सिंह, मुख्य अभियन्ता विद्युत, सभी अधिशाषी अभियन्ता व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments